Home > वायरल > बेशर्मी की हद पार! रेल में गुंडागर्दी, सीट उखाड़ते युवकों की करतूत कैमरे में कैद; वीडियो वायरल

बेशर्मी की हद पार! रेल में गुंडागर्दी, सीट उखाड़ते युवकों की करतूत कैमरे में कैद; वीडियो वायरल

Viral Video: चार युवकों का बेशर्मी भरा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारतीय रेल की सावर्जनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. और ये सब करते हुए वो हंसते हुए वीडियो बना रहे हैं. लोग इसे देख भड़क रहे हैं.

By: Kamesh Dwivedi | Published: May 3, 2026 4:43:52 PM IST



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. इसमें चार युवक ट्रेन की सीटों पर चढ़े कवर को तहस-नहस करते दिख रहे हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि ये बेशर्म युवक इसका वीडियो बना रहे हैं और हंस रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस इन सभी पर कड़ी-कड़ी से कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. क्योंकि जिन ट्रेनों में हम सफर करते हैं, जिसे हमारे ही पैसों से बनाया गया है. उसको इस तरह से बर्बाद करना किसी को शोभा नहीं दे रहा है. 

क्या है वायरल वीडियो?

इस वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक सिर पर पगड़ी बांधे एक युवक सेल्फी कैमरा से वीडियो बना रहा है. और दूसरा युवक जो पिंक शर्ट में दिख रहा है वह सीट पर लगे कवर को फाड़ रहा है और तेजी-तेजी हंस रहा है. इसके बाद वीडियो बना रहा यवुक कहता है कि देखिए उसने सीट कवर उड़ा दिया. फिर दो अन्य युवक नजर आते हैं, जो सामान रखने के लिए बने स्टैंड पर लटकते नजर आते हैं. और बेशर्मी की सारी हदें पार करते हैं. 



नेटिजंस का फूटा गुस्सा

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस इन सभी युवकों पर भड़कते नजर आ रहे हैं. एक यूवक कहता है, ‘इनको जेल मैं डाल के दो सीट का खर्चा का पेनाल्टी लागाओ , और जेल मैं रहन का खर्च भी निकालो हिसाब बराबर हो जाए. कानून सिर्फ नाम के लिए नहीं होना चाहिए.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘पुलिस को ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी इन्हें कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को टैग करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और नुकसान की भरपाई की मांग की है.

क्या कहता है नियम?

रेलवे अधिनियम के तहत, इस तरह की तोड़फोड़ के लिए पांच साल तक की कैद और भारी जुर्माना हो सकता है.

क्या हुई कार्रवाई?

जानकारी के मुताबिक आरपीएफ ने मई 2026 की शुरुआत में इस घटना को आंतरिक रूप से दर्ज कर लिया है. हालांकि ये सोशल मीडिया पर अभी भी तेजी से वायरल हो रहा है. 

Advertisement