Home > वायरल > Fact Check: उमैर से जोड़ा जा रहा 7:11 मिनट का वीडियो, लेकिन क्या है असली पहचान? फैक्ट चेक में छिपा है बड़ा ऑनलाइन स्कैम

Fact Check: उमैर से जोड़ा जा रहा 7:11 मिनट का वीडियो, लेकिन क्या है असली पहचान? फैक्ट चेक में छिपा है बड़ा ऑनलाइन स्कैम

7 minute 11 second Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से 7 मिनट 11 सेकंड के वीडियो क्लिप और रहस्यमयी पोस्ट यूजर्स की जिज्ञासा बढ़ा रहे हैं. पोस्ट में एक कथित लंबी रिकॉर्डिंग तक पहुंच दिलाने का दावा किया जा रहा है और इसके लिए अलग-अलग लिंक भी शेयर किए जा रहे हैं.

By: Shristi S | Published: August 31, 2026 10:28:01 PM IST



7:11 Minute viral video Fact Check: सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से 7 मिनट 11 सेकंड के वीडियो क्लिप और रहस्यमयी पोस्ट यूजर्स की जिज्ञासा बढ़ा रहे हैं. पोस्ट में एक कथित लंबी रिकॉर्डिंग तक पहुंच दिलाने का दावा किया जा रहा है और इसके लिए अलग-अलग लिंक भी शेयर किए जा रहे हैं. देखते ही देखते इससे जुड़े कीवर्ड सर्च में ट्रेंड करने लगे. लेकिन सवाल यह है कि ऐसे वीडियो में कही कोई खतरनाक ऑनलाइन स्कैम तो नहीं जुड़ा? ऐसे में चलिए जानें पूरी बात.

वायरल दावे की पूरी कहानी क्या है?

पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे वीडियो क्लिप शेयर किए जा रहे हैं. इनके साथ एक कथित लंबी रिकॉर्डिंग का जिक्र किया जा रहा है. पोस्ट में यह संकेत देने की कोशिश की जाती है कि पूरी रिकॉर्डिंग इंटरनेट पर उपलब्ध है और यूजर्स किसी लिंक के जिरिए उसे देख सकते हैं. हालांकि, अभी तक ऐसी किसी पूरी रिकॉर्डिंग का कोई विश्वसनीय और सत्यापित स्त्रोत सामने नहीं आया है. जिससे 7 मिनट 11 सेकंड का वायरल वीडियो जैसे फ्रेज़ की वायरल क्लिप की उत्पत्ति, वास्तविकता और उसमें दिखाई देने वाले लोगों की पहचान को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

क्या किसी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि हुई है?

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इन क्लिप्स को एक कथित कंटेंट क्रिएटर से जोड़ने की कोशिश की है. लेकिन ऐसे दावों के समर्थन में कोई विश्वसनीय प्रमाण या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. सिर्फ किसी वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति के चेहरे या सोशल मीडिया पर किए गए दावे के आधार पर उसकी पहचान तय करना सही नहीं है. खासकर AI और एडिटेड वीडियो के दौर में किसी व्यक्ति को बिना प्रमाण किसी वायरल क्लिप से जोड़ना गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है.

AI ने बढ़ाई फर्जी वीडियो की चुनौती

साइबर विशेषज्ञ लंबे समय से AI की मदद से तैयार और एडिट किए गए फर्जी वीडियो को लेकर चेतावनी देते रहे हैं. आधुनिक AI टूल्स की मदद से तस्वीरों, चेहरों और वीडियो में बदलाव करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है. ऐसे कंटेंट को अक्सर सनसनीखेज कैप्शन और लीक, प्राइवेट या एक्सक्लूसिव जैसे शब्दों के साथ शेयर किया जाता है. इससे लोगों में जिज्ञासा पैदा होती है और वे बिना स्त्रोत की जांच किए पोस्ट को आगे शेयर करने लगते हैं.

असली खतरा वीडियो नहीं बल्कि लिंक हो सकता है

इस तरह के वायरल दावों में सबसे बड़ा खतरा कथित वीडियो से जुड़े लिंक हो सकते हैं. साइबर अपराधी यूजर्स की जिज्ञासा का फायदा उठाकर उन्हें ऐसी वेबसाइटों पर ले जा सकते हैं, जहां फर्जी डाउनलोड बटन, लॉगिन पेज या अन्य भ्रामक विकल्प मौजूद होते हैं. ऐसे लिंक पर क्लिक करने से यूजर की निजी जानकारी चोरी होने, फिशिंग या शिकार होने या डिवाइस में दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर पहुंचने का खतरा हो सकता है. कुछ मामलों में बैंकिंग या लॉगिन संबंधी जानकारी भी निशाना बन सकती है.

ऐसे वायरल दावों की सच्चाई कैसे जांचें?

किसी भी वायरल वीडियो को देखने या शेयर करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे-

  • वीडियो का मूल स्त्रोत तलाशें.
  • केवल सोशल मीडिया पोस्ट को प्रमाण न मानें.
  • संदिग्ध वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर, ईमेल या बैंकिंग जानकारी न डालें.
  • अनजान लिंक से कोई फाइल या ऐप डाउनलोड न करें.
  • किसी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि किए बिना उसका नाम वीडियो से न जोड़ें.
  • अगर वीडियो AI Generated या Edited होने की आशंका हो तो विश्वसनीय फैक्ट चेक और आधिकारिक स्त्रोतों की जानाकरी देखें.

अंदाज़ा, पहचान और बिना वेरिफ़ाई किए दावे

वीडियो के वायरल होने का एक कारण इसमें कथित तौर पर दिखाए गए व्यक्ति की पहचान के बारे में अंदाज़ा लगाना भी है. सोशल मीडिया पर, कुछ यूज़र्स ने वीडियो को उमैर से जोड़ा है, जिसे पोस्ट में पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर बताया गया है. हालांकि, ये दावे अभी भी बिना वेरिफ़ाई किए गए हैं. इस बात की कोई ऑफ़िशियल पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो पूरी तरह से मौजूद है, न ही क्लिप में कोई भी पहचाने जाने वाला व्यक्ति वही है जिसका दावा ऑनलाइन यूज़र्स कर रहे हैं.

पुष्टि न होने के बावजूद, वीडियो को पाकिस्तान और उमैर नाम से जोड़ने वाले सर्च Google पर ट्रेंड करते रहे हैं. साइबर अधिकारी चेतावनी देते हैं कि इस तरह के अंदाज़े बिना सबूत के लोगों को गलत तरीके से फंसा सकते हैं, और साथ ही नुकसानदायक लिंक की ओर ज़्यादा ट्रैफ़िक बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या सच में वायरल हुआ है Umair 7:11 मिनट का वीडियो? फैक्ट चेक में खुली दावे के पीछे की पूरी पोल

ये भी पढ़ें: Fact Check: 5:40 मिनट के टीचर-स्टूडेंट वीडियो लीक वायरल क्लिप का सच क्या है? सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में 90 मिनट से टॉयलेट के अंदर क्या कर रहें थे युवक और युवती? 1:42 Minute के वायरल वीडियो से मची सनसनी

Advertisement