Extramarital Affair: सोशल मीडिया पर अक्सर हजारों वीडियो वायरल होती हैं. जिन वीडियो को देख हम या तो हंस पड़ते हैं या मायूस हो जाते हैं. लेकिन आज जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है उस वीडियो को देख हर कोई हैरान है. इस वायरल वीडियो में एक शख्स एक महिला को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. वो कोई और नहीं उसका पति है. बता दें कि ये वीडियो zudio के एक स्टोर के बाहर का वीडियो है. ऑनलाइन दावों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को स्टोर के अंदर साथ देख लिया. जिसके बाद उसने भरी भीड़ के सामने उसे पकड़कर पीटा. इसी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहा वीडियो
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घाटना से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जिन्होनें सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा को जन्म दे दिया है. हालांकी, वायरल क्लिप्स में किए जा रहे दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं हुई है और पूरी घटना का सच अभी स्पष्ट नहीं है. वहीँ inkhabar भी इस घटना की अभी पुष्टि नहीं करता. लोगों से अपील है कि वायरल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचें से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें.
zudio के बाहर हंगामा
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को काफी बेरहमी से पीटा गया है और उसके चेहरे पर भी की चोट के निशान हैं. जहां एक तरफ एक लड़का उसे बचाता हुआ नजर आ रहा है वहीँ दूसरा शख्स उसे बेरहमी से पीट रहा है. नोएडा के ज़ूडियो स्टोर का ये वीडियो अब चर्चा में है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि एक पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ़्रेंड के साथ शॉपिंग करते हुए पकड़ा, जिसके बाद दोनों के बीच ज़बरदस्त बहस हो गई. मामला गरमा गया, भीड़ जमा हो गई और स्थिति जल्द ही एक बड़े झगड़े में बदल गई. बताया जा रहा है कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.
Husband caught his wife red handed with her boyfriend.
He beat her badly in front of the public.
Noida (UP) pic.twitter.com/ZKSU6uzdvP
— Sunil Dutt (@itssunildutt) June 5, 2026