Home > क्राइम > शर्मनाक! ट्रेन के जनरल कोच से महिला को अश्लील हरकतें कर रहा था शख्स, वीडियो बना इंटरनेट पर किया एक्सपोज, रेलवे लेगा एक्शन!

शर्मनाक! ट्रेन के जनरल कोच से महिला को अश्लील हरकतें कर रहा था शख्स, वीडियो बना इंटरनेट पर किया एक्सपोज, रेलवे लेगा एक्शन!

महिला ने बताया कि वो अपने कोच के दरवाजे पक खड़ी थी कि तभी दूसरी ट्रेन के जनरल कोच से सफर करने वाले कुछ यात्री वहां खड़े थे और महिला को अश्लील और आपत्तिजनक इशारे करने लगे. महिला ने रेलवे पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है जिसका रिप्लाई वायरल हो रहा है.

By: Kajal Jain | Published: July 2, 2026 9:59:39 AM IST



भारतीय रेलवे का सफर काफी सुरक्षित और यादगार बताया जाता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में कैद वारदात कंटेंट क्रिएटल रुपाली दीक्षित ने शेयर की है जिसमें भारतीय रेलवे और रेलवे पुलिस को टैग करते हुए महिला ने लिखा कि एक शख्स ट्रेन यात्रा के दौरान उसके साथ अश्लील और आपत्तिजनक इशारे करता नजर आया. कंटेंट क्रिएटर ने पूरी घटना वीडियो और डिटेल्स X (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रही है जिसमें शर्मनाक हरकतों को साफ देखा जा सकता है.

क्या है पूरा मामला?

कंटेंट क्रिएटर रूपाली दीक्षित के एक्स अकाउंट के मुताबिक, यह पूरी वारदात बोलपुर जंक्शन और डंकुनी के बीच चलने वाली 15228 विवेक एक्सप्रेस (एसएमवीटी एक्सप्रेस) में घटी. उन्होंने बताया कि वह अपने कोच के दरवाजे के पास खड़ी थीं कि एक व्यक्ति उनकी तरफ संदिग्ध तरीके से देखने लगा और अचानक उसने अशलील इशारे करने शुरू कर दिए. जैसा कि वीडियो में देख सकते हैं कि युवक दूसरी कोच के जनरल कोच के पास पटरी पर खड़ा है और महिला के टोकने के बावजूद बार-बार वही इशारे कर रहा है.

वायरल वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा

X प्लेटफॉर्म पर शेयर करते ही वीडियो वायरल हो गई जिसे देखते ही लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और रेलवे पुलिस से एक्शन लेने की गुजारिश की. कुछ यूजर्स ने महिला के तत्काल एक्शन लेने और पोस्ट शेयर करने के फैसले को भी सुविधाजनक बताया जिससे रेलवे पुलिस को आरोपी की पहचान करने में आसानी रहेगी. लोगों ने ट्रेन में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई है. एक यूजर ने लिखा कि सबसे डरावनी बात है कि ज्यादार महिलाएं ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट नहीं करतीं, जबकि पुरुषों का ऐसा व्यवहार जारी रहता है. हालांकि कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जब महिला को आपत्ति थी तो वह पुरुष के अश्लील इशारों पर क्यों मुसकुराई? समस्या सिर्फ उत्पीड़न की नहीं, बल्कि उसकी प्रतिक्रिया की भी है.


रेलवे का एक्शन और प्रतिक्रिया

कंटेंट क्रिएटर की ओर से शेयर की गई शिकायती पोस्ट भी भारतीय रेलवे के ऑफिशियल X अकाउंट से जवाब सामने आया है जिसमें रेलवे के अधिकारियों ने शिकायत संख्या और संबंधित डिटेल्स के साथ रुपाली दीक्षित को एसएमएस के जरिए अपडेट शेयर की है. इस वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधी चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें ट्रेन में लोगों से पैसे मांगने वाली महिला के साथ बदसुलूकी करते पुरुष का वीडियो वायरल हो हुई. वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई लेकिन रेलवे पुलिस के एक्शन की कोई अपडेट नहीं है.

ये भी पढ़ें:-चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण, बेतिया में महिला से दुष्कर्म करने वाले हैवान को रंगे हाथों दबोचा; पुलिस ने दर्ज की FIR!

Advertisement