हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से मानसून के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर की पोल खोलती और इंसानियत की मिसाल पेश करती एक तस्वीर सामने आई है. बादल बादल फटने के बाद अचानक आए उफान के बीच एक शख्स अपनी जान जोखिम में डालकर दूल्हे को अपनी पीठ पर लादकर उफनती हुई नदी पार कराता नजर आया. इस रोमांचक और खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद जहां एक तरफ लोग स्थानीय युवक की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार और प्रशासन के विकास दावों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से.
चंबा में उफनते नाले बढ़ाई बारात की चिंता
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके के बड़ग्राम क्षेत्र में मानसून ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया जब रविवार देर रात अचानक बादल फटने से पलानी नाला खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा. कुछ ही पलों में एक सामान्य सा दिखने वाला रास्ता और पानी की धारा एक खतरनाक और तेज बहाव वाले नाले में बदल गई. इस अचानक आई आपदा के कारण वहां से गुजर रही एक बारात और स्थानीय निवासी दोनों तरफ फंस गए. रात के अंधेरे में पानी का बहाव इतना तेज था कि हर एक कदम जानलेवा साबित हो सकता था.
दूल्हे को पीठ पर उठाकर पार कराया नाला
ऐसे मुश्किल वक्त में मलकौता गांव के रहने वाले सुरेश कुमार आगे आए और उन्होंने हिम्मत दिखाई और अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने दूल्हे को अपनी पीठ पर उठाया और तेज बहाव के बीच सावधानी से कदम बढ़ाते हुए उफनते नाले को पार कर सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंचाया. इस पूरी घटना को मंजू क्षत्रिय नाम के शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग सुरेश कुमार की दरियादिली और बहादुरी को सलाम कर रहे हैं, क्योंकि अगर पानी का स्तर थोड़ा और बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
भरमौर का ये वीडियो एक नाले में फ्लड आ गया था लेकिन शादी तो फिर शादी है तो दूल्हे को इस तरह नाला पार करवाया गया।#HimachalPradesh pic.twitter.com/iNMswtxtih
— Gems of Himachal (@GemsHimachal) August 15, 2026
लंबे समय से चल रही थी पक्के पुल की मांग
यह वायरल वीडियो भले ही एक बहादुरी की दास्तां लग रहा हो, लेकिन इसने बड़ग्राम पंचायत के लोगों की साल पुरानी और गंभीर समस्या को फिर से उजागर कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि पलानी नाले पर पक्का पुल न होने के कारण हर मानसून में उन्हें जान हथेली पर लेकर चलना पड़ता है. भारी बारिश और बादल फटने जैसी आपदाओं के समय यह रास्ता जानलेवा बन जाता है. स्थानीय लोगों ने लंबे समय से यहां एक स्थायी पुल बनाने की मांग की है ताकि गांव वालों को हर बार ऐसी मुसीबतों से न जूझना पड़े और जान को जोखिम में डालनेसे भी बचा जा सके.
ये भी पढ़ें:- गवर्नमेंट जॉब से मिलने वाली थी रिटायरमेंट, लेकिन जिद पर अड़ी हुई थी ANM पत्नी… नहीं मानी बात तो अचानक कर दिया बड़ा कांड!