Home > वायरल > कंडक्टर का ही कट गया ‘टिकट’! ड्राइवर बस लेकर भागा, पीछे दौड़ता रह गया युवक

कंडक्टर का ही कट गया ‘टिकट’! ड्राइवर बस लेकर भागा, पीछे दौड़ता रह गया युवक

Viral Video: सोचिए अगर कंडक्टर के बिना ही बस चली जाए, तो क्या होगा. कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां बस ड्राइवर कंडक्टर को सड़क पर ही छोड़ चल देता है. देखें वीडियो.

By: Kamesh Dwivedi | Published: May 3, 2026 4:02:27 PM IST



एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बस का ड्राइवर कंडक्टर को छोड़ बस लेकर भाग जाता है. इसके बाद कंडक्टर भागता फिरता है. फिर ऐसा होता है कि देख आपकी हंसी छूट जाएगी. इस वीडियो पर नेटिजंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

क्या है वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो साझा किया है. जिसमें दिखता है कि एक युवक, जो कंडक्टर है वह सड़क पर भागता दिखता है. हुआ यूं कि उसक बस ड्राइवर अपने कंडक्टर को ही छोड़कर चल दिया. ड्राइवर को कंडक्टर की सुध भी नहीं आई. फिर जैसे-तैसे कंडक्टर ने एक बाइक वाले को रोक और बैठकर बस के पीछे रेस लगाई. फिर बस के ड्राइवर को बार-बार हाथ देने पर वह जाकर रुका. वीडियो बनाने वाला युवक यह वाकया देख हंसते-हंसते लोट पोट होता नजर आता है.

View this post on Instagram

A post shared by Shahaan Siddiqui (@shahaan.verse)



 

क्या बोले यूजर्स?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई यूजर्स इस घटना पर चुटकी लेते हुए तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘भारत चालक रहित बसों के लिए तैयार हो रहा है. यह उसका पहला कदम है.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘जो कंडक्टर यात्रियों का टिकट काटता है, उसका ही आज ड्राइवर ने टिकट काट दिया.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भारत में कुछ भी हो सकता है,’ जो इस पूरे घटनाक्रम की अजीबोगरीब स्थिति को बखूबी दर्शाता है. इसके अलावा भी कई यूजर्स इस वीडियो को देखकर ठहाके लगा रहे हैं और हंसते-हंसते अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुल मिलाकर, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के लिए मनोरंजन का कारण बन गया है और हर कोई इसे अपने अंदाज में मजाकिया तरीके से ले रहा है.

यह खबर भी पढ़ें: बिजली से भी तेज लचकाई कमरिया! स्टेज पर दुल्हन ने किया ऐसा डांस, दूल्हे की बोलती हुई बंद, वीडियो वायरल

Advertisement