Home > वायरल > बुर्का उतारो फिर मिलेगी अस्पताल में एंट्री! मुस्लिम महिलाओं से भिड़ गई अस्पताल की कर्मचारी; वीडियो हुआ वायरल

बुर्का उतारो फिर मिलेगी अस्पताल में एंट्री! मुस्लिम महिलाओं से भिड़ गई अस्पताल की कर्मचारी; वीडियो हुआ वायरल

Burqa Viral Video: मुंबई का रक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बता दें कि वायरल वीडियो के अनुसार मुंबई के बीएमसी संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाओं को गेट पर रोकने का मामला सामने आया है.

By: Heena Khan | Published: September 1, 2026 12:19:32 PM IST



Burqa Viral Video: मुंबई का रक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बता दें कि वायरल वीडियो के अनुसार मुंबई के बीएमसी संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाओं को गेट पर रोकने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंची थीं. इसी दौरान अस्पताल में तैनात महिला पुलिसकर्मी और महिलाओं के बीच बहस हो गई. घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

 बुर्का उतारने पर हुआ बवाल 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वायरल वीडियो के मुताबिक सुरक्षाकर्मी ने गेट पर आने वाले लोगों की पहचान की जांच के लिए सुरक्षा संबंधी सावधानियों का हवाला दिया. इस दौरान उन्होंने बच्चों की चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई. वायरल वीडियो में एडवोकेट जहरा शेख और उनकी एक दोस्त अस्पताल के गेट पर नजर आ रही हैं. शेख बुर्का हटाने की मांग का विरोध करती दिखाई देती हैं. उनका कहना था कि इस तरह की मांग उनकी गरिमा, निजता और धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार में हस्तक्षेप है. उनके साथ आए एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाया.

Bollywood actresses Pakistan Lookalikes: बॉलीवुड की इन हसीनाओं की पाकिस्तान में रहती हैं जेरोक्स कॉपी! डिंपल से लेकर आंखें तक सेम टू सेम

वायरल हो रहा वीडियो 

हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है कि अस्पताल में एंट्री से रोकने के लिए कोई लिखित नियम लागू था या घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही पहचान सत्यापन के लिए ऐसा कदम उठाया था. यह भी सामने नहीं आया है कि अस्पताल की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने की भी जानकारी नहीं है.

CNG PNG Price Hike 1st: गैस ने दिया महंगाई का झटका! CNG-PNG के नए रेट जारी, आपकी जेब पर कितना असर?

Advertisement