69
इंटरनेट पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जो दर्शकों को भा जाते हैं. इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और उसमें डांस ना हो तो लोगों को मजा नहीं आता है. लेकिन अगर दू्ल्हा-दुल्हन डांस कर दें तो बारातियों को दिन बन जाता है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन इतना जोरदार डांस कर रही है कि दूल्हा भी देखता रह जाता है. इस वीडियो पर तरह-तरह की टिप्पणी आ रही है. देखें वीडियो.
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद हैं. इसी बीच दुल्हन जोरदार डांस से सबका ध्यान खींच रही है. वह एक भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है और जोर-जोर से कमर लचकाती दिख रही है. दूल्हा ऐसा लगता है कि डांस देखना नहीं चाहता है. पहले वह फोन निकाल कर कुछ करता है फिर इधर -उधर देखता है. ऐसा भी प्रतीत होता है कि आडियंस की तरफ से दूल्हे को कोई दुल्हन के साथ डांस करने के लिए कह रहा है, लेकिन दूल्हा मना करता है.
ऐसी दुल्हन मिलने पर दुल्हे को ऊपर वाला सहनशक्ति दे….💀🤣💀 pic.twitter.com/eEP1b0pVPi
— Ishq🏵️ (@___Ishq_) May 3, 2026
क्या बोल रहे यूजर्स?
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए बोला, ‘मैं पुरुष समाज के ओर से खुद को 100 कोड़े मरने की घोषणा करता हूं.’ वहीं एक ने कहा, ‘दूल्हा तो पहले ही दिन सहम गया है. ट्रेलर ही इतना खतरनाक है तो पूरी फिल्म में क्या होगा अब.’ एक अन्य यूजर्स ने कहा कि वह पहले से तैयारी करके आई है. इसके अलावा अन्य लोग कह रहे हैं कि दुल्हन का कॉन्फिडेंस देखने लायक है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि दुल्हा भी देखकर हैरान रह गया.
यह खबर भी पढ़ें: Video: सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार स्कूटी, अचानक उछली युवती जमीन पर रखा पैर, धड़ाम से गिरी पापा की परी