Bhopal Metro Viral Video : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की मेट्रो एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. यहां पहली बार मेट्रो के कोच को डांस फ्लोर में बदल दिया गया. डीजे पर बजे गाने पर लोगों ने खूब ठुमके लगाए और मस्ती की. जानकारी के लिए बता दें कि ये इवेंट ‘जरा हटके इवेंट्स’ और ‘बॉस लेडी भोपाल’ ने मिलकर आयोजित किया था. करीब 100 से अधिक लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया. मेट्रो का ये सफर एक यादगार सफर में तब्दील हो गया.
कहां से शुरू हुआ इवेंट?
बता दें कि, इस कार्यक्रम की शुरूआत AIIMS मेट्रो से हुई थी. यहां भाग लेने वालों के लिए कई फिटनेस गेम्स और आइस ब्रेकिंग एक्टिविटीज भी कराई गई थीं. सभी प्रतिभागी मेट्रो में सफार हुआ, फिर उन्होंने सफर के दौरान डीजे में बज रहे गाने पर डांस शुरू कर दिया.
एक घंटे तक हुई पार्टी
AIIMS स्टेशन से सुभाष नगर की तरफ जा रही, मेट्रो कोच पूरी तरह पार्टी मोड में नजर आया. युवाओं ने बॉलीवुड गानों पर खूब डांस किया. सफर के दौरान माहौल काफी खुशनुमा बना रहा. वापसी यात्रा में भी लोगों ने म्यूजिक का खूब आनंद लिया. एक घंटे तक मेट्रो डांस फ्लोर बनी रही. सभी ने गानों का आनंद लिया. लगभग एक घंटे तक पूरा कोच डांस फ्लोर में बदल गया.
फिटनेस गेम्स और एक्टिविटीज
इस खुशनुमा सफर के दौरान द पार्सल, बॉल बैलेंस समेत कई गेम्स खिलवाए गए. विजेताओं को फूड कूपन और छोटे-छोटे गिफ्ट्स भी दिए गए थे. आयोजकों के मुताबिक, पूरा इवेंट सोशल इंटरैक्शन थीम पर बेस्ड था.
कहां से मिला ये आइडिया?
आयोजक नम्रता तालेगांवकर ने बताया कि भोपाल मेट्रो की ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ नीति से उन्हें यह कार्यक्रम करने का विचार आया. उन्होंने मेट्रो प्रशासन से अनुमति लेकर सभी नियमों का पालन करते हुए इवेंट किया. डीजे टीम ने कहा कि प्रशासन ने आवाज की सीमा और सुरक्षा को लेकर सख्त नियम दिए थे. इसलिए बैटरी से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया गया ताकि मेट्रो सिस्टम पर कोई असर न पड़े.