इंटरनेट पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नाई का जुनून देखने लायक है. बीच सड़क पर ही वह रुकता है और युवकी की दाढ़ी सेव करने लगता है. इतना ही नहीं, उसे कोई हिचक नहीं और अपने काम में लगन से लगा हुआ है. देखें वीडियो.
क्या है वायरल वीडियो?
एक मजेदार और अचानक घटी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक नाई अपने नियमित ग्राहक को सड़क के बीच में रोककर उसकी दाढ़ी हल्के से ठीक करता नजर आता है. युवक अपनी बाइक पर बैठा हुआ है और नाई शेविंग कर रहा है. इस अनोखे नजारे को देखकर आसपास के लोग हैरान भी हुए और मुस्कुराए भी, क्योंकि नाई ने जगह की परवाह किए बिना पूरे ध्यान से अपना काम किया.
अपनी सादगी और अलग अंदाज की वजह से यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दाढ़ी ठीक करने जैसा छोटा सा काम भी इस तरह एक वायरल पल बन गया, जिसने यह दिखा दिया कि अपने काम के प्रति लगन कहीं भी और कभी भी नजर आ सकती है.
क्या बोले यूजर्स?
किसी ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया, और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया. लोग नाई के इस समर्पण को ‘पक्की देसी सर्विस’ बता रहे हैं. कई यूज़र्स नाई और ग्राहक के रिश्ते पर मजाकिया टिप्पणियां कर रहे हैं, तो कुछ इसे बेहद रिलेटेबल और दिलचस्प बता रहे हैं. एक यूजर ने बोला, ‘जावेद हबीब कुछ सीखे इससे’. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘आपके आलीशान सैलून में कभी भी यह विशेष सेवा नहीं मिलेगी’.
यह खबर भी पढ़ें: Haridwar News: हर की पौड़ी पर कुत्ते को नहलाने पड़ा भारी, गंगा सभा के विरोध के बाद मौके पर मचा हंगामा