Home > वायरल > 1BMW,1 करोड़ 1 लाख 11 हजार नगद दहेज! निकाह में पानी की तरह बहाए पैसे, फिर चिल्ला-चिल्लाकर बताया

1BMW,1 करोड़ 1 लाख 11 हजार नगद दहेज! निकाह में पानी की तरह बहाए पैसे, फिर चिल्ला-चिल्लाकर बताया

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो मुस्लिम समुदाय की शादी से वायरल हो रहा है, जहां दहेज में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

By: Kamesh Dwivedi | Published: May 11, 2026 1:38:35 PM IST



आजकल किसी भी शादियों में दहेज देने की प्रथा चल पड़ी है. कहीं वर पक्ष मांग करता है, तो कहीं स्वेच्छा से दिया जाता है. अब एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के निकाह के दौरान कई करोड़ रुपये और 1BMW दहेज के रूप में दिया गया. इतना दहेज देने के बाद एक युवक इसे उपलब्धि के तौर पर चिल्ला चिल्लाकर सबको बता रहा है. देखें वायरल वीडियो. 

क्या है वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि निकाह के दौरान 1 बीएमडब्ल्यू कार, 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार रुपये दहेज के रूप में दिया गया. इसके बाद एक मुस्लिम युवक खड़ा होता है और इसे उपलब्धि समझ कर सभी को चिल्ला चिल्लाकर बताता है कि उसने इतना दहेज दिया. इस वीडियो ने इंटरनेट पर एक बहस छेड़ दी है. लोगों का कहना है कि शादी को कई लोग आज भी दिखावे और शान में बदल रहे हैं, जबकि दहेज एक सामाजिक बुराई है. इस्लाम में निकाह को आसान और सादगीपूर्ण बताया गया है.

कहां का है मामला?

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बीती रात इदरीसी जाति में एक शादी हुई है. जिसमें दिए गए दहेज ने किसी को सकते में डाल दिया है तो कोई ख़ुशी मना रहा है. यूजर ने बताया कि उनकी नजर में इतने दहेज के साथ होने वाली शादी बर्बादी है, क्योंकि यह दान दहेज लंबी और ऊंची नाक के दिखावे के लिए दिया गया है.

क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, दहेज करोड़ों का हो, या एक रूपये सब गलत है. वहीं दूसरे ने बोला कि करोड़ों में दूल्हे की बोली लग रही है, ये गलत है. लोगों को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए और ये पैसा वहां खर्च करना चाहिए, लेकिन लोग दहेज में ये रुपये देकर अपनी वाहवाही कर रहे हैं. 

Advertisement