Age Gap Relationship: वो कहते हैं ना कि इश्क न कभी उम्र देख कर होती है, न सरहदें और न ही शक्ल और धर्म. ऐसी ही एक बात इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है एक अनोखी प्रेम कहानी इसी कहावत को फिर से नया रूप दे रही है. फ्रांस की 81 साल की महिला और पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल के 24 साल के युवक की लव स्टोरी इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रही है.
दोनों के बीच उम्र का फसाल काफी ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद उनका रिश्ता अब शादी की दहलीज तक पहुंच चुका है. जी हां, सही सुना आपने 57 साल के इस एज गैप कपल की मिसाल बनने जा रही है. किसी के लिए यह सच्चे प्यार की मिसाल है तो किसी के लिए काफी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात.
57 साल का एज गैप फिर कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?
जानकारी के मुताबिक, दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले यानी साल 2024 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. शुरुआती बातचीत काफी सामान्य तौर पर हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह बातचीत सच्ची मोहब्बत में तबदील हो गई. इसके बाद दोनों हर रोज वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए एक-दूसरे से बात करतें, जैसा आमतौर पर हर कपल करते हैं. लंबी ऑनलाइन बातचीत ने दोनों के रिश्ते को इतना मजबूत बना दिया कि उन्होंने एक दूसरे से मिलने का फैसला कर लिया.
इसके बाद 81 साल की महिला फ्रांस से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर सेनेगल पहुंचीं. एयरपोर्ट पर उनका 24 साल का प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहा था. जैसे ही दोनों आमने-सामने आए, उन्होंने एक-दूसरे को गले लगा लिया. यह भावुक पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.
एयरपोर्ट का वीडियो वायरल
दोनों कपल का एयरपोर्ट पर पहली मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में दोनों काफी खुश लग रहे है. यह वीडियो लाखों लोग देख चुके हैं. वहीं इस चीज पर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है. कई यूजर्स इसे इस बता का उदाहरण बता रहे हैं कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता, जबकि कुछ लोग इतने बड़े एज गैप वाले रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
कब करने वाला हैं ये कपल शादी
जानकारी के अनुसार, सेनेगल में मुलाकात के बाद यह जोड़ा फ्रांस लौटने की तैयरा कर रहा है. दोनों ने सितंबर 2026 में आधिकारिक तौर से शादी करने का प्लान बनाया है.