IPL में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट स्टार Virat Kohli और उनकी पत्नी Anushka Sharma आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े. दोनों ने Vrindavan पहुंचकर Radha Keli Kunj Ashram में दर्शन किए और संत Premanand Ji Maharaj का आशीर्वाद लिया. मंगलवार को आश्रम पहुंचे इस चर्चित दंपति की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. सादगी भरे अंदाज में नजर आए विराट और अनुष्का ने आध्यात्मिक माहौल में कुछ समय बिताया और संत के प्रवचन भी सुने. क्रिकेट के मैदान पर उपलब्धियां हासिल करने के बाद विराट कोहली का धार्मिक स्थलों पर जाना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी दोनों कई बार मंदिरों और आश्रमों में दर्शन करते दिखाई दे चुके हैं. इस बार भी उनकी वृंदावन यात्रा प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोगों ने उनकी आस्था और सादगी की सराहना की.
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.