15
सोशल मीडिया पर जंगल का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ के मुंह में अजगर दिखाई दे रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाघ ने अजगर का शिकार किया और उसे अपने साथ घने जंगल की झाड़ियों की ओर ले गया. फुटेज में बाघ अजगर को मुंह में दबाए हुए नजर आता है और कुछ ही देर बाद वह घनी झाड़ियों के बीच चला जाता है. यह दुर्लभ दृश्य देखकर वन्यजीव प्रेमी भी हैरान हैं, क्योंकि जंगल में शिकारी और शिकार के बीच संघर्ष अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन ऐसे दृश्य कैमरे में कम ही कैद होते हैं.