Home > वीडियो > ट्रेन में समोसे पर बैठा वेंडर! वायरल वीडियो ने यात्रियों को किया हैरान

ट्रेन में समोसे पर बैठा वेंडर! वायरल वीडियो ने यात्रियों को किया हैरान

Viral Video: चलती ट्रेन से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वायरल क्लिप में एक फेरीवाला समोसों से भरी ट्रे के ऊपर बैठा नजर आ रहा है, और बाद में वही समोसे यात्रियों को बेचता दिखाई देता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसके बाद लोग खाने की स्वच्छता को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

By: Sweta Verma | Published: May 27, 2026 2:39:29 PM IST

चलती ट्रेन से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वायरल क्लिप में एक फेरीवाला समोसों से भरी ट्रे के ऊपर बैठा नजर आ रहा है, और बाद में वही समोसे यात्रियों को बेचता दिखाई देता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसके बाद लोग खाने की स्वच्छता को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि वेंडर ट्रेन के डिब्बे में समोसे बेच रहा था. भीड़ और जगह की कमी के बीच उसने ट्रे को सीट की तरह इस्तेमाल किया और उसी पर बैठ गया. हैरानी की बात यह रही कि कुछ देर बाद वही समोसे 10 से 15 रुपये में यात्रियों को बेचे जाते दिखे.

कई लोगों ने रेलवे और खाद्य सुरक्षा विभाग से ट्रेनों में बिकने वाले खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की मांग की है.

संबंधित खबरें

Advertisement