Home > वायरल > पहली बारिश में टपकने लगी रेलवे स्टेशन की छत! प्लेटफॉर्म पर पानी देख यात्रियों में चिंता

पहली बारिश में टपकने लगी रेलवे स्टेशन की छत! प्लेटफॉर्म पर पानी देख यात्रियों में चिंता

Viral Video: वाराणसी में पहली ही बारिश के बाद रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्लेटफॉर्म की छत से पानी टपकता दिखाई दे रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वीडियो में प्लेटफॉर्म की सीलिंग से लगातार पानी गिरता नजर आ रहा है.

By: Sweta Verma | Published: July 7, 2026 2:46:39 PM IST

वाराणसी में पहली ही बारिश के बाद रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्लेटफॉर्म की छत से पानी टपकता दिखाई दे रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वीडियो में प्लेटफॉर्म की सीलिंग से लगातार पानी गिरता नजर आ रहा है. बारिश के दौरान यात्री भीगने से बचने के लिए इधर-उधर जाते दिखे, जबकि कुछ लोगों ने स्टेशन की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर चिंता जताई. लोगों का कहना है कि यदि छत से पानी इस तरह टपकता रहा तो फिसलन और अन्य हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है. वाराणसी देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में स्टेशन की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement