बिहार के वैशाली जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक अजीब मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जानकारी के अनुसार, एक युवक आधी रात को अपनी मौसी से मिलने पहुंचा, लेकिन यह मुलाकात स्थानीय लोगों को नागवार गुजरी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और तुरंत पंचायत बुलाई. मामला तेजी से बढ़ा और माहौल तनावपूर्ण हो गया. परिजनों और गांव के लोगों की मौजूदगी में कथित तौर पर दोनों की शादी करवा दी गई. इस दौरान युवक के नाना भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए हस्तक्षेप किया. बताया जा रहा है कि फैसले के बाद दोनों को सामाजिक दबाव में विवाह के बंधन में बांध दिया गया.
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.