मध्य प्रदेश के धार जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बहती नदी के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया दिखाई दे रही है. यह घटना गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के बाग ब्लॉक के ग्राम जामला की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं. बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम के आसपास अचानक पानी का स्तर बढ़ गया, जिससे स्थिति असामान्य हो गई और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रभावित हुई. वायरल वीडियो में नदी के बीच जलती चिता दिखाई दे रही है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. इस दृश्य ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींचा है.
16