10
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो भाभियों का एक शानदार डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में दोनों महिलाएं पारंपरिक साड़ियों एक काले प्रिंटेड और दूसरी नीले रंग की साड़ी में अपने शानदार डांस मूव्स और कातिलाना एक्सप्रेशंस से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. घर के लिविंग रूम में फिल्माए गए इस वीडियो में दोनों की गजब की एनर्जी और बेहतरीन तालमेल ने नेटिज़न्स को दीवाना बना दिया है. ट्विटर पर इस वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं, और लोग कमेंट सेक्शन में उनके टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.