महाराष्ट्र के अकोला जिले के एक सरकारी अस्पताल से सामने आई तस्वीर ने स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकती दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन वहां उसे मरीज को ले जाने के लिए न तो व्हीलचेयर मिली और न ही स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया. मजबूरी में महिला ने अपने पति को पीठ पर लादकर अस्पताल के विभिन्न विभागों तक पहुंचाने का प्रयास किया. इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की तैयारियों और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग स्वास्थ्य व्यवस्था की आलोचना कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं. मामले ने एक बार फिर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर बहस छेड़ दी है.
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.