Home > वीडियो > बारिश के बीच फंसे 3 लोगों की बची जान! रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO आया सामने

बारिश के बीच फंसे 3 लोगों की बची जान! रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO आया सामने

Viral Video: गुजरात के अहमदाबाद जिले के चालोडा गांव में भारी बारिश के कारण तीन लोग बाढ़ जैसे हालात में फंस गए. अचानक जलभराव बढ़ने से वे सुरक्षित बाहर नहीं निकल सके, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

By: Sweta Verma | Published: July 24, 2026 12:06:17 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद जिले के चालोडा गांव में भारी बारिश के कारण तीन लोग बाढ़ जैसे हालात में फंस गए. अचानक जलभराव बढ़ने से वे सुरक्षित बाहर नहीं निकल सके, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वायरल वीडियो में बचावकर्मी जोखिम भरे हालात के बीच लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं. राहत एवं बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद तीनों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

संबंधित खबरें

Advertisement