Home > वीडियो > टीचर बना हैवान! छात्रों को बेरहमी से पीटा, बच्चे को पहली मंजिल से फेंकने की कोशिश CCTV में कैद

टीचर बना हैवान! छात्रों को बेरहमी से पीटा, बच्चे को पहली मंजिल से फेंकने की कोशिश CCTV में कैद

Viral Video: असम के चराइदेव जिले के मथुरापुर टी एस्टेट प्राइमरी स्कूल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक पर छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट करने और एक बच्चे को पहली मंजिल की खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश करने का आरोप लगा है. पूरी घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

By: Sweta Verma | Published: May 14, 2026 1:32:01 PM IST

असम के चराइदेव जिले के मथुरापुर टी एस्टेट प्राइमरी स्कूल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक पर छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट करने और एक बच्चे को पहली मंजिल की खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश करने का आरोप लगा है. पूरी घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में शिक्षक बच्चों को डंडे और हाथों से पीटता नजर आ रहा है. सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आया जब आरोपी शिक्षक कथित तौर पर एक छात्र को खिड़की के पास ले जाकर बाहर फेंकने की कोशिश करता दिखाई दिया. घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

मामले को लेकर ATSA द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.

संबंधित खबरें

Advertisement