Home > वीडियो > रील बनाने का शौक पड़ा भारी! गले में सांप डालकर वीडियो बना रहा था दुकानदार, फिर हुआ हमला

रील बनाने का शौक पड़ा भारी! गले में सांप डालकर वीडियो बना रहा था दुकानदार, फिर हुआ हमला

Viral Video: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रील बनाने के दौरान एक मिठाई दुकानदार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया.  जानकारी के अनुसार, दुकानदार एक सपेरे से लाए गए सांप को गले में डालकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

By: Sweta Verma | Published: July 3, 2026 2:25:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रील बनाने के दौरान एक मिठाई दुकानदार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया.  जानकारी के अनुसार, दुकानदार एक सपेरे से लाए गए सांप को गले में डालकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना अछल्दा ब्लॉक चौराहे की बताई जा रही है. सांप के काटने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया. उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान हुआ. घटना के बाद लोगों ने बिना प्रशिक्षण या सुरक्षा के खतरनाक जानवरों के साथ वीडियो बनाने से बचने की सलाह दी है.

संबंधित खबरें

Advertisement