सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने एक वीडियो क्लिप को लेकर एक महिला ने सफाई दी है. उनका कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से अनुवादित कर पेश किया जा रहा है और उन्होंने रानी पद्मावती या किसी भी सती महिला को कायर नहीं कहा था. उन्होंने मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया यूजर्स पर आरोप लगाया कि उनके बयान को बार-बार गलत तरीके से पेश कर लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी आलोचना करनी है या उन्हें गाली देनी है तो सही बयान के आधार पर की जाए. महिला ने लोगों से वायरल क्लिप को पूरा सुनने और सही संदर्भ समझने की अपील की है. अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि बलात्कार जैसी भयावह घटना के बाद भी महिलाओं को जीवन जीने का पूरा अधिकार है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
21