राजस्थान के जयपुर स्थित राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर विद्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल दावों के अनुसार, विद्यालय के छात्र अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. बताया जा रहा है कि छात्र जर्जर स्कूल भवन, प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं. वायरल वीडियो में छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठाते हुए देखा जा सकता है. दावों के अनुसार, यह विद्यालय स्वतंत्रता से पहले स्थापित हुआ था और लंबे समय से मूक-बधिर छात्रों की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। हालांकि, विद्यालय की वर्तमान स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता जताई जा रही है.
11