Home > वीडियो > अनशन खत्म! केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा भूख हड़ताल, VIDEO आया सामने

अनशन खत्म! केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा भूख हड़ताल, VIDEO आया सामने

Viral Video: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है. उनका अनशन मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में समाप्त हुआ.

By: Sweta Verma | Published: July 24, 2026 2:36:07 PM IST

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है. उनका अनशन मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में समाप्त हुआ. वायरल वीडियो में सोनम वांगचुक को अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों के साथ देखा जा सकता है. इस दौरान अनशन समाप्त कराने की औपचारिक प्रक्रिया भी पूरी की गई. उनके समर्थकों और मौजूद लोगों ने इस पल का स्वागत किया. सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर पिछले कई दिनों से देशभर में चर्चा हो रही थी. उनके स्वास्थ्य पर भी लगातार नजर रखी जा रही थी. अनशन समाप्त होने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

संबंधित खबरें

Advertisement