Home > वीडियो > सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर धावा! फायरिंग से दहला जमापुर बाजार, एक बदमाश दबोचा गया

सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर धावा! फायरिंग से दहला जमापुर बाजार, एक बदमाश दबोचा गया

Viral Video: बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे दी. जिरादेई थाना क्षेत्र के जमापुर बाजार स्थित एक आभूषण दुकान पर तीन बाइक सवार छह अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया. बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और इलाके में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की.

By: Sweta Verma | Published: May 7, 2026 1:23:01 PM IST

बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे दी. जिरादेई थाना क्षेत्र के जमापुर बाजार स्थित एक आभूषण दुकान पर तीन बाइक सवार छह अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया. बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और इलाके में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की.

घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, दुकानदारों और स्थानीय लोगों की बहादुरी से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि बाकी बदमाश फरार होने में सफल रहे.

सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. इलाके की घेराबंदी कर फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

संबंधित खबरें

Advertisement