30
सिक्किम के रिंबी इलाके में भारी भूस्खलन से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि ऊपरी पहाड़ी ढलानों से भारी मात्रा में कीचड़, चट्टानें और मलबा नीचे की ओर आ गया, जिसकी चपेट में आने से 30 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं. भूस्खलन के चलते बड़ी मात्रा में मलबा निचले इलाकों की ओर बहता दिखाई दिया. अचानक आए मलबे और कीचड़ से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया. घटना के बाद प्रभावित इलाकों में हालात पर नजर रखी जा रही है.