टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री श्वेता तिवारी एक बार फिर अपने नए व्लॉग को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर दोस्तों के साथ बिताए खुशनुमा पलों की झलक साझा की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वायरल वीडियो में श्वेता तिवारी स्विमिंग पूल के किनारे और पानी में दोस्तों के साथ मस्ती करती, हंसी-मजाक करती और रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं. उनके बेफिक्र अंदाज और फिटनेस ने एक बार फिर प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी फिटनेस, स्टाइल और एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें “एवरग्रीन ब्यूटी” और “फिटनेस इंस्पिरेशन” तक बताया.
41