दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. किसी भी संभावित अव्यवस्था से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए हैं और उन्हें भारी-भरकम लोहे की चेन से जोड़कर वेल्डिंग भी कर दी है. वायरल वीडियो में जंतर-मंतर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था साफ दिखाई दे रही है. पुलिसकर्मी इलाके में लगातार निगरानी कर रहे हैं और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर आवाजाही भी नियंत्रित की गई है. बताया जा रहा है कि एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है ताकि किसी भी प्रदर्शन या भीड़ के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके. फिलहाल मौके पर सुरक्षा बल तैनात हैं और पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है.
17