8
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बैरखेड़ी कला गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूली छात्राओं को स्कूल पहुंचने के लिए जोखिम भरे रास्ते से गुजरते हुए देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि सुरक्षित मार्ग के अभाव में बच्चों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा तक सुरक्षित पहुंच को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग ग्रामीण इलाकों में सड़क और पुल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं.