Funny Video: दिल्ली में अगर सबसे सस्ते और मशहूर मार्केट की बात आती है तो सामने सबसे पहला नाम सरोजनी मार्किट का ही आता है. लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है उसमे शॉपिंग नहीं बल्कि ‘शॉपिंग वॉर’ देखने को मिल रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं एक ही कपड़े के टुकड़े को लेकर आपस में भीड़ गईं. शुरुवात तो हलकी सी कहासुनी से हुई थी, लेकिन मामला तब ज्यादा गरमा जाता है जब दोनों ने ही उस कपड़े को छोड़ने से मना कर दिया, और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई साथ ही भरे बाजार में ‘खींचातानी’ भी शुरू हो गई.
आस-पास के लोग इस फ्री के ‘एंटरटेनमेंट’ के मजे लेते दिखाई दे रहे हैं, और कई लोगों ने इस पूरे ड्रामे को कैमरे में भी कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर वायरल कर रहे हैं साथ ही इस पर ‘सरोजिनी का दंगल’ जैसे मजेदार कमेंट भी करते दिख रहे हैं.