Sanjay Dutt Vidya Balan Hug Video: मुंबई में आयोजित ‘राजा शिवाजी’ के बड़े ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को देखा गया, लेकिन सबकी निगाहें उस वक्त थम गईं जब बॉलीवुड के ‘बाबा’ यानी कि संजय दत्त और एक्ट्रेस विद्या बालन का आमना-सामना हुआ. जैसे ही दोनों एक दूसरे से मिले, तो फौरन दोनों ने एक-दूसरे को बेहद ही गर्मजोशी के साथ गले लगा लिया. यह नजारा इतना सस्पेंस और मजेदार था कि वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए, फैन्स को तुरंत ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की याद आ गई, जहां संजय दत्त की जादू वाली झप्पी का डायलॉग था.
फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग संजय और विद्या की जबरदस्त केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि क्या यह सिर्फ एक दोस्ती ही है, या यह जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी.