Home > वीडियो > 51 ट्रैक्टरों पर निकली शाही बारात! जालौर में दूल्हे की एंट्री ने मचाई धूम

51 ट्रैक्टरों पर निकली शाही बारात! जालौर में दूल्हे की एंट्री ने मचाई धूम

Viral Video: राजस्थान के जालौर जिले के सराना गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां दूल्हे दिनेश कुमार अपनी बारात लेकर जिस अंदाज में पहुंचे, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दूल्हा पारंपरिक घोड़ी या लग्जरी कार में नहीं, बल्कि 51 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ बारात लेकर गांव पहुंचा. ट्रैक्टरों की लंबी कतार और ग्रामीण अंदाज की इस शाही बारात को देखने के लिए रास्तों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

By: Sweta Verma | Published: May 8, 2026 3:20:41 PM IST

राजस्थान के जालौर जिले के सराना गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां दूल्हे दिनेश कुमार अपनी बारात लेकर जिस अंदाज में पहुंचे, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दूल्हा पारंपरिक घोड़ी या लग्जरी कार में नहीं, बल्कि 51 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ बारात लेकर गांव पहुंचा. ट्रैक्टरों की लंबी कतार और ग्रामीण अंदाज की इस शाही बारात को देखने के लिए रास्तों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

बारात के स्वागत के लिए गांव में खास तैयारियां की गई थीं. जगह-जगह जेसीबी मशीनों से फूलों की बारिश की गई, जबकि ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा इलाका उत्सव में डूब गया. इस अनोखी शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग इसे ग्रामीण संस्कृति और किसान सम्मान से जोड़कर भी देख रहे हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement