Home > वीडियो > ‘आज बाबा यहां होते तो…’ विलासराव देशमुख को याद करके जेनेलिया और रितेश की आंखें हुईं नम, ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए एक्टर!

‘आज बाबा यहां होते तो…’ विलासराव देशमुख को याद करके जेनेलिया और रितेश की आंखें हुईं नम, ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए एक्टर!

Riteish Deshmukh Emotional: मराठा साम्राज्य के गौरव को दर्शाने वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट काफी भावुक और रुला देने वाला रहा, इस खास मौके पर फिल्म के अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख अपने दिवंगत पिता विलासराव देशमुख को याद करके अपने आंसू नहीं रोक पाए. रितेश जैसे ही मंच पर आए, वैसे ही पिता की कमी और उन्हें याद करके उनका मन भर आया...

By: Sumaira Khan | Published: April 21, 2026 12:58:25 PM IST

Riteish Deshmukh Emotional: मराठा साम्राज्य के गौरव को दर्शाने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट काफी भावुक और रुला देने वाला रहा, इस खास मौके पर फिल्म के अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख अपने दिवंगत पिता विलासराव देशमुख को याद करके अपने आंसू नहीं रोक पाए. रितेश जैसे ही मंच पर आए, वैसे ही पिता की कमी और उन्हें याद करके उनका मन भर आया. अपने पति को देख जेनेलिया डिसूजा भी सबके सामने रो पड़ीं, एक्टर ने बताया कि यह फिल्म उनके पिता का एक बहुत बड़ा सपना था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जी-जान लगा दी है. 

सोशल मीडिया पर अब रितेश और जेनेलिया का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लोग रितेश के अपने पिता के प्रति इस अटूट प्रेम और सम्मान को देखकर उन्हें एक ‘सच्चा बेटा’ बता रहे हैं. साथ ही ट्रेलर लॉन्च के इस भावुक पल ने यह साबित कर दिया है कि फिल्म रितेश के लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके पिता को दी गई एक भावभीनी श्रद्धांजलि है. 

संबंधित खबरें

Advertisement