Home > वीडियो > पेट्रोल की महंगाई ने बदली जिंदगी! झारखंड के शिक्षक ने बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा स्कूल

पेट्रोल की महंगाई ने बदली जिंदगी! झारखंड के शिक्षक ने बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा स्कूल

Viral Video: झारखंड में बढ़ती पेट्रोल कीमतों ने एक शिक्षक की जिंदगी का तरीका ही बदल दिया. लगातार बढ़ते ईंधन खर्च से परेशान होकर शिक्षक ने अब बाइक छोड़कर घोड़े से स्कूल जाना शुरू कर दिया है। यह अनोखा फैसला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और सोशल Media पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

By: Sweta Verma | Published: May 18, 2026 6:09:46 PM IST

झारखंड में बढ़ती पेट्रोल कीमतों ने एक शिक्षक की जिंदगी का तरीका ही बदल दिया. लगातार बढ़ते ईंधन खर्च से परेशान होकर शिक्षक ने अब बाइक छोड़कर घोड़े से स्कूल जाना शुरू कर दिया है। यह अनोखा फैसला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और सोशल Media पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि शिक्षक रोजाना लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंचते थे, जिससे पेट्रोल पर काफी खर्च हो रहा था. महंगाई बढ़ने के बाद उन्होंने खर्च कम करने और अलग विकल्प अपनाने के लिए घोड़े की सवारी शुरू कर दी. अब वह रोज घोड़े पर सवार होकर स्कूल पहुंचते हैं, जिसे देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ लग जाती है.

स्थानीय लोग शिक्षक के इस कदम को मजबूरी के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता से भी जोड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे “महंगाई की मार” की अनोखी तस्वीर बता रहे हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement