27
मुसीबत जब आती है, तो वर्दी और आम नागरिक का फर्क मिटा देती है. जलभराव के बीच से सामने आई यह तस्वीर इंसानियत और आपसी मदद की अनोखी मिसाल पेश कर रही है. भारी बारिश के चलते जब सड़क समंदर बन गई और पुलिसकर्मियों की बाइक पानी में बंद हो गई, तब एक रिक्शा चालक उनके लिए सहारा बना. चालक ने अपनी ठेला-रिक्शा पर पुलिस की बाइक लदवाई और खुद घुटनों तक भरे पानी में उतरकर दोनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया. सोशल मीडिया पर यह भावुक कर देने वाला दृश्य खूब वायरल हो रहा है, जहां लोग रिक्शेवाले के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.