Home > वीडियो > ‘मैं प्रियंका चोपड़ा थोड़ी हूं…जो 10 साल छोटे से शादी कर लूं!’ Rakhi Swant ने ‘ग्लोबल स्टार’ पर कसा तंज, फिर डर के मारे ऐसे पलटीं अपनी बात!

‘मैं प्रियंका चोपड़ा थोड़ी हूं…जो 10 साल छोटे से शादी कर लूं!’ Rakhi Swant ने ‘ग्लोबल स्टार’ पर कसा तंज, फिर डर के मारे ऐसे पलटीं अपनी बात!

Rakhi Sawant Statement: एक हालिया पॉडकास्ट में राखी सावंत ने अपनी शादी के बारे में बात करते समय बिना कुछ सोचे-समझे बम फोड़ दिया. उन्होंने सबके सामने कहा है कि - 'मैं प्रियंका चोपड़ा थोड़ी हूं...जो अपने से 10 साल छोटे लड़के से शादी रचा लूं,' हैरानी की बात तो यह है कि जब राखी को इस बात का अहसास हुआ कि शायद उन्होंने 'देसी गर्ल' के फैन्स से पंगा ले लिया है. तो बस फिर क्या था, उन्होंने तुरंत अपनी बात को पलटते हुए कहा कि...

By: Sumaira Khan | Published: April 22, 2026 11:58:14 AM IST

Rakhi Sawant Statement: बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए चर्चा में बनी रहती हैं और खासकर अपनी तीखी बातों के लिए मशहूर भी हैं, मगर इस बार उनके निशाने पर आ गई हैं ग्लोबल स्टार ‘प्रियंका चोपड़ा’. आपको बता दें कि एक हालिया पॉडकास्ट में राखी सावंत ने अपनी शादी के बारे में बात करते समय बिना कुछ सोचे-समझे बम फोड़ दिया. उन्होंने सबके सामने कहा है कि – ‘मैं प्रियंका चोपड़ा थोड़ी हूं…जो अपने से 10 साल छोटे लड़के से शादी रचा लूं,’ हैरानी की बात तो यह है कि जब राखी को इस बात का अहसास हुआ कि शायद उन्होंने ‘देसी गर्ल’ के फैन्स से पंगा ले लिया है. तो बस फिर क्या था, उन्होंने तुरंत अपनी बात को पलटते हुए कहा कि – ‘मगर प्रियंका ने खुद को ऐसे मेंटेन कर रखा है कि निक उससे कई गुना बड़ा लगता है.’ 

जिसके बाद उनका यह बयान चारो तरफ सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, और राखी का यह यू-टर्न वाला अंदाज देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, सोशल मीडिया पर इस समय उनका यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा हैं. 

संबंधित खबरें

Advertisement