Home > वीडियो > चलती ट्रेन से पटरी पर फेंका गया खाना! वायरल वीडियो ने उठाए स्वच्छता और खाद्य बर्बादी पर सवाल

चलती ट्रेन से पटरी पर फेंका गया खाना! वायरल वीडियो ने उठाए स्वच्छता और खाद्य बर्बादी पर सवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेलवे की कार्यप्रणाली और स्वच्छता को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में कथित तौर पर एक रेलवे कर्मचारी चलती ट्रेन से खाने की सामग्री को सीधे रेलवे ट्रैक पर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है.

By: Sweta Verma | Published: June 9, 2026 2:22:29 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेलवे की कार्यप्रणाली और स्वच्छता को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में कथित तौर पर एक रेलवे कर्मचारी चलती ट्रेन से खाने की सामग्री को सीधे रेलवे ट्रैक पर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दृश्य को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और इसे सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी बता रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाया है कि एक ओर देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं उन प्रयासों को कमजोर करती नजर आती हैं. रेलवे ट्रैक पर भोजन फेंकने से न केवल गंदगी फैलने की आशंका बढ़ती है, बल्कि यह खाद्य सामग्री की बर्बादी का भी उदाहरण माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस मामले की जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही, सार्वजनिक संस्थानों में स्वच्छता और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई जा रही है.

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Advertisement