Home > वीडियो > कैफे में वर्दी का रौब पड़ा भारी! ग्राहकों और स्टाफ से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल, सब-इंस्पेक्टर निलंबित

कैफे में वर्दी का रौब पड़ा भारी! ग्राहकों और स्टाफ से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल, सब-इंस्पेक्टर निलंबित

Viral Video: पुणे में एक पुलिस अधिकारी का कथित दुर्व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, डेक्कन पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप कदम को एक कैफे में ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

By: Sweta Verma | Published: July 2, 2026 6:21:53 PM IST

पुणे में एक पुलिस अधिकारी का कथित दुर्व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, डेक्कन पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप कदम को एक कैफे में ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि घटना 6 जून की देर रात की है। आरोप है कि अधिकारी रात्रि ड्यूटी के दौरान शिरोल रोड स्थित एक कैफे में पहुंचे, जहां दुकान बंद होने की तैयारी चल रही थी. शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दावा किया गया है कि उन्होंने डंडे से काउंटर पर रखे कॉफी के गिलास और खाने का सामान गिरा दिया. साथ ही ग्राहकों को तुरंत बाहर जाने के लिए कहा और कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

संबंधित खबरें

Advertisement