Home > वीडियो > तपती गर्मी में इंसानियत की मिसाल! प्यासे यात्रियों को पानी पिलाता दिखा पुलिसकर्मी

तपती गर्मी में इंसानियत की मिसाल! प्यासे यात्रियों को पानी पिलाता दिखा पुलिसकर्मी

Viral Video: भीषण गर्मी के बीच इंसानियत की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच एक पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन पर प्यास से परेशान ट्रेन यात्रियों को पानी पिलाता नजर आया. उसका यह मानवीय व्यवहार अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

By: Sweta Verma | Published: May 28, 2026 1:23:38 PM IST

भीषण गर्मी के बीच इंसानियत की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच एक पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन पर प्यास से परेशान ट्रेन यात्रियों को पानी पिलाता नजर आया. उसका यह मानवीय व्यवहार अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही कई यात्री गर्मी से बेहाल दिखाई दिए. ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी खुद पानी लेकर यात्रियों तक पहुंचा और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को पानी पिलाकर राहत दी। वहां मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

सोशल मीडिया पर लोग पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे काम समाज में उम्मीद और मानवता जिंदा रखते हैं. जहां अक्सर नकारात्मक खबरें सुर्खियां बनती हैं, वहीं यह घटना दया, करुणा और सेवा भावना की मिसाल बनकर सामने आई है.

संबंधित खबरें

Advertisement