39
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर जमकर देखा और सुना जा रहा है. यह गाना पिछले महीने 13 मई को रिलीज हुआ था. गाने के बोल ‘लईकी कुंवारी’ है. इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है. ‘लईकी कुंवारी’ गाने की शुरुआत बारात के एक सीन से होती है, जिसमें पवन सिंह गाड़ी में खड़े होकर स्टाइलिश एंट्री मारते हैं और लड़कियां उन्हें देखकर आंहें भरने लगती हैं. फिलहाल लोग इस गाने का खूब आनंद ले रहे हैं.