Home > वीडियो > आसमान में उड़ रही थी फ्लाइट… तभी सीटों के बीच शुरू हो गई जबरदस्त लड़ाई! VIDEO वायरल

आसमान में उड़ रही थी फ्लाइट… तभी सीटों के बीच शुरू हो गई जबरदस्त लड़ाई! VIDEO वायरल

Viral Video: हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान के अंदर यात्रियों के बीच मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना बिमान बांग्लादेश की लंदन से ढाका जा रही फ्लाइट में हुई.

By: Sweta Verma | Published: September 18, 2026 4:51:01 PM IST

हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान के अंदर यात्रियों के बीच मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना बिमान बांग्लादेश की लंदन से ढाका जा रही फ्लाइट में हुई. बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान किसी बात को लेकर दो यात्री आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. विमान के अंदर अचानक हुए इस हंगामे से आसपास बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों यात्रियों को एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, दोनों के बीच विवाद किस वजह से शुरू हुआ और एयरलाइन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की गई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

संबंधित खबरें

Advertisement