Home > वीडियो > संसद में बंदर! आखिर कौन है असलम खान, जिसने लोकतंत्र के मंदिर किया कुछ ऐसा…VIDEO वायरल

संसद में बंदर! आखिर कौन है असलम खान, जिसने लोकतंत्र के मंदिर किया कुछ ऐसा…VIDEO वायरल

Viral Video: संसद भवन परिसर से एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में असलम खान नाम के एक कर्मचारी अनोखे अंदाज में बंदरों को भगाते नजर आ रहे हैं. वह अपने मुंह से लंगूर जैसी आवाज निकालते हैं, जिसे सुनकर बंदर वहां से दूर भाग जाते हैं. जानकारी के अनुसार, असलम खान पिछले करीब दो वर्षों से संसद भवन परिसर में बंदरों को दूर रखने का काम कर रहे हैं.

By: Sweta Verma | Published: August 4, 2026 5:22:22 PM IST

संसद भवन परिसर से एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में असलम खान नाम के एक कर्मचारी अनोखे अंदाज में बंदरों को भगाते नजर आ रहे हैं. वह अपने मुंह से लंगूर जैसी आवाज निकालते हैं, जिसे सुनकर बंदर वहां से दूर भाग जाते हैं. जानकारी के अनुसार, असलम खान पिछले करीब दो वर्षों से संसद भवन परिसर में बंदरों को दूर रखने का काम कर रहे हैं. बताया जाता है कि उन्हें इस काम का करीब 20 वर्षों का अनुभव है. संसद भवन से पहले वह कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में भी इसी तरीके से बंदरों को भगाने की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. प्राकृतिक तरीके से बंदरों को दूर रखने की उनकी यह अनोखी तकनीक लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके अनुभव और कौशल की सराहना कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement