16
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल दावों के अनुसार, सेक्टर-78 स्थित वाल्मीकि बस्ती में पिछले करीब 20 दिनों से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है, जिससे लगभग 400 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वीडियो में लोग घरों के लिए पानी की व्यवस्था करते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से बिजली और जलापूर्ति प्रभावित होने के कारण स्थानीय निवासी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने को मजबूर हैं.