उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पुलिस चौकी प्रेमी जोड़े के विवाह की गवाह बन गई. जानकारी के अनुसार, रोहन और प्रियंका कुछ दिन पहले अपने घरों से चले गए थे. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे, जिसके चलते मामला पुलिस तक पहुंच गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को खोजकर चौकी लाया. पूछताछ के दौरान युवक और युवती ने स्पष्ट रूप से साथ रहने और विवाह करने की इच्छा जताई. इसके बाद चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर लंबी बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद परिवारों की सहमति बन गई. इसके बाद चौकी परिसर में ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया. इस अनोखी पहल की इलाके में खूब चर्चा हो रही है. स्थानीय लोग इसे विवाद सुलझाने और परिवारों को साथ लाने की सकारात्मक कोशिश के रूप में देख रहे हैं.
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.