23
मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला के साथ एक युवक ने कथित तौर पर अचानक अभद्रता की. बताया जा रहा है कि महिला के पीछे भूरा उर्फ कामिल नाम का युवक दौड़ता हुआ आया और पीछे से उसे अपनी बांहों में जकड़ लिया. महिला को कुछ देर तक पकड़ने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ लिया.