दिनदहाड़े हुई स्नैचिंग की एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है. Maqsudan थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 84 में बाइक सवार बदमाशों ने बच्चों के साथ जा रही एक महिला को अपना निशाना बना लिया. घटना थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.
बताया जा रहा है कि महिला अपने मासूम बच्चों के साथ गली से गुजर रही थी, तभी दो युवक बाइक पर वहां पहुंचे और उसके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश करने लगे. खुद को और बच्चों को बचाने के लिए महिला चीखती-चिल्लाती हुई भागने लगी, लेकिन बदमाश जबरन चेन लेकर फरार हो गए.
पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोग डरे हुए हैं और पुलिस गश्त पर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.