Home > वीडियो > 2 लाख रुपये लेकर भागा बंदर, फिर जो किया उसे देखकर लोग रह गए दंग

2 लाख रुपये लेकर भागा बंदर, फिर जो किया उसे देखकर लोग रह गए दंग

Viral Video: उत्तर प्रदेश के Bulandshahr जिला न्यायालय परिसर में एक अजीबोगरीब घटना ने लोगों को हैरान कर दिया. यहां एक बंदर ने अचानक नकदी से भरा बैग झपट लिया और पेड़ पर चढ़ गया. बैग में करीब दो लाख रुपये होने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार, एक अधिवक्ता के सहयोगी स्टांप पेपर खरीदने के लिए नकदी लेकर जा रहे थे.

By: Sweta Verma | Published: June 1, 2026 6:43:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के Bulandshahr जिला न्यायालय परिसर में एक अजीबोगरीब घटना ने लोगों को हैरान कर दिया. यहां एक बंदर ने अचानक नकदी से भरा बैग झपट लिया और पेड़ पर चढ़ गया. बैग में करीब दो लाख रुपये होने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार, एक अधिवक्ता के सहयोगी स्टांप पेपर खरीदने के लिए नकदी लेकर जा रहे थे. तभी एक बंदर बैग छीनकर पास के नीम के पेड़ पर जा बैठा. कुछ ही देर बाद उसने बैग खोल दिया और उसमें रखे ₹500 के नोटों की गड्डियां नीचे फेंकनी शुरू कर दीं. देखते ही देखते कोर्ट परिसर में नोट उड़ने लगे और उन्हें पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. काफी प्रयास के बाद बिखरी हुई नकदी को इकट्ठा किया गय. यह अनोखी घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Advertisement