Home > वीडियो > वाराणसी में हॉकी खेलते-खेलते गिरे मंत्री रविंद्र जायसवाल! पूनम मौर्य भी थी साथ, VIDEO वायरल

वाराणसी में हॉकी खेलते-खेलते गिरे मंत्री रविंद्र जायसवाल! पूनम मौर्य भी थी साथ, VIDEO वायरल

Viral Video: वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य हॉकी खेलते नजर आए। दोनों ने मैदान पर हॉकी स्टिक थामकर खेल में हिस्सा लिया. खेल के दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल भी पूरे जोश के साथ हॉकी खेलते दिखाई दिए.

By: Sweta Verma | Published: September 1, 2026 6:20:07 PM IST

वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य हॉकी खेलते नजर आए। दोनों ने मैदान पर हॉकी स्टिक थामकर खेल में हिस्सा लिया. खेल के दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल भी पूरे जोश के साथ हॉकी खेलते दिखाई दिए. वह गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह घुटनों के बल मैदान पर गिर पड़े. मंत्री के हॉकी खेलने और मैदान पर गिरने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं. वीडियो में उनका खेल के प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है.

संबंधित खबरें

Advertisement